Nainital News: पैदल राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, कंधे में फ्रैक्चर
नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: नैनीताल। मालरोड पर मंगलवार रात टहल रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मल्लीताल निवासी मनोज भट्ट मंगलवार रात मालरोड से पैदल घर लौट रहे थे। इंडिया होटल के समीप पहुंचने पर पीछे से आई ऑल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक चालक कार लेकर फरार हो चुका था। बीडी पांडे जिला अस्पताल के डॉ. साहिल ने बताया कि एक्स-रे जांच में घायल व्यक्ति के कंधे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.