Nainital News: पैदल चलती बुजुर्ग को पिकअप ने मारी टक्कर
नैनीताल, अक्टूबर 1 -- Nainital News: नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क पर टहल रही 85 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मी देवी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीर व परिजन उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के बेटे राजा राम ने बताया कि पिकअप चालक के उपचार का खर्च उठाने की सहमति पर फिलहाल पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.