नैनीताल, अगस्त 19 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। खराब मौसम और तेज बारिश के चलते नैनीताल जिले में बुधवार को कई सड़कें मलबा आने से घंटों तक बाधित रहीं। बारिश से पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह पेड़ गिरने और मलबा आने की घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र पंगोट-कुंजाखड़क मार्ग पर मंगलवार रात एक पेड़ गिर गया। जिससे बुधवार सुबह करीब एक घंटे मार्ग पर यातायात ठप रहा। वहीं, पंगोट-देचोरी मार्ग पर भी मलबा आने से दो घंटे आवागमन बाधित रहा। लोनिवि के जेई धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और पेड़ और मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया। इधर, मंगोली-थापला मार्ग पर भी बीती रात हुई बारिश के बाद मलबा आ गया था। लोनिवि के जेई विवेक ...