Nainital News: पेंशनर्स की समस्याओं पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश
नैनीताल, जुलाई 15 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन नैनीताल के शिष्टमंडल ने बुधवार को अध्यक्ष मंजू बिष्ट के नेतृत्व में डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स से जुड़ी समस्याएं बताईं। इससे संबंधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा गया।डीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम को पत्र भेजने व निगम प्रशासन से वार्ता करने की बात कही। इसके अलावा जिले के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- निजी अस्पतालों को ओपीडी में सुविधाओं की जानकारी डिस्पले कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.