नैनीताल, जुलाई 7 -- Nainital News: भवाली। भवाली पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। भवाली निवासी अमित कुमार का मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली भवाली पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और अथक प्रयासों के बाद मोबाइल फोन बरामद कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान ने बरामद मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी अमित कुमार को सुपुर्द किया। अमित ने नैनीताल पुलिस और कोतवाली भवाली पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...