नैनीताल, जुलाई 18 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। पुलिस में अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात रहे एक पुलिसकर्मी के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा पांच लाख रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली भवाली में तहरीर देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।कोतवाल प्रकाश मेहरा के अनुसार, लेखराज सिंह पुत्र बजीर चंद्र, निवासी ग्राम हरिपुरा, थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर (वर्तमान में कोतवाली कालाढूंगी में तैनात) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया, कि वह 2024 से फरवरी 2026 तक कोतवाली भवाली में अपर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनका वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक की गदरपुर शाखा में संचालित है। 22 फरवरी 2026 की रात अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से आठ अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्य...