Nainital News: पुराने अखबारों में फिर जीवंत हुआ उत्तराखंड राज्य आंदोलन
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: नैनीताल। युगमंच और नैनीताल समाचार के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें वर्ष 1994 के पुराने अखबारों में प्रकाशित खबरों के जरिए आंदोलन के संघर्ष को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में खटीमा और मसूरी गोलीकांड, रामपुर तिराहा कांड, शहीदों की सूची और आंदोलन के गीतों को जगह दी गई है। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 1994 की घटनाओं को अलग-अलग दिखाया गया है। प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने कहा कि इससे नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के इतिहास और लोगों के संघर्ष को समझने का मौका मिल रहा है। यहां उत्तराखंड और पहाड़ से जुड़ी पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.