Nainital News: पाषाण देवी मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
नैनीताल, अक्टूबर 21 -- Nainital News: नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में बुधवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गणेश पूजन से हुई। इसके बाद मां पाषाण देवी की पूजा, नवग्रह पूजन और कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। दोपहर बाद मंदिर परिसर में भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम चार बजे पंच आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.