Nainital News: पाली गधेरा उफनाने से पांच घंटे ठप रहा बेतालघाट-रातीघाट मार्ग
नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: नैनीताल/गरमपानी। मानसूनी बारिश पहाड़ के जनजीवन के लिए आफत बनती जा रही है। जगह-जगह मलबा आने से मंगलवार को जिलेभर में 20 सड़कें बंद रहीं। बेतालघाट-रातीघाट मोटर मार्ग पर पाली गधेरा अचानक उफान पर आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। चेतावनी के बावजूद कई टैक्सी वाहन उफनाते नाले को पार करते दिखे। तेज बारिश के बाद पाली गधेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी तेज बहाव के साथ सड़क के ऊपर से बहने लगा। इससे मार्ग पर करीब पांच से छह घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पालशो, सूखा, दनखोरी समेत आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश का पानी गधेरे में आने से स्थिति बिगड़ी। खतरे को देखते हुए वाहन चालकों ने वाहन रोक दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.