Nainital News: पालिका में हर मंगलवार को कराए जा सकेंगे राशन कार्ड से जुड़े काम
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर क्षेत्र के राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं और कार्यों के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। पूर्ति निरीक्षक सुरेश सिंह बिष्ट प्रत्येक मंगलवार को भवाली नगर पालिका कार्यालय में बैठेंगे। वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक राशन कार्ड से जुड़े कार्यों का निस्तारण करेंगे। पिछले करीब एक साल से नगर पालिका में पूर्ति निरीक्षक के नियमित रूप से नहीं बैठने के कारण लोगों को राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर जाना पड़ता था। यह भी पढ़ें- Nainital News: पालिका में हर मंगलवार को कराए जा सकेंगे राशन कार्ड से जुड़े काम अब पूर्ति निरीक्षक के प्रत्येक मंगलवार को नगर पालिका में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.