Nainital News: पालिका परिसर में खोई रकम लौटाकर पेश की मिसाल
नैनीताल, अक्टूबर 15 -- Nainital News: भवाली। नगर पालिका के मनोज तिवारी ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने पालिका परिसर में गिरे मिले 22 हजार रुपये उनके वास्तविक मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेस की है। गुरुवार को इदरीश खान किसी काम के सिलसिले में नगर पालिका पहुंचे थे। इस दौरान उनकी जेब से 22 हजार रुपये पालिका परिसर में गिर गए। परिसर में मौजूद मनोज तिवारी की नजर जब इन रुपयों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें सुरक्षित संभालकर रख लिया। कुछ देर बाद इदरीश खान रुपये खो जाने की जानकारी देते हुए नगर पालिका पहुंचे। इसके बाद पालिका टीम ने जांच-पड़ताल कर उन्हें उनकी रकम लौटा दी। अपनी खोई हुई रकम वापस मिलने पर इदरीश ने राहत की सांस ली। वहीं, मनोज तिवारी की इस पहल ने लोगों के बीच ईमानदारी और आपसी विश्वास का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.