Nainital News: पालिका ने 44 कर्मचारियों के लंबित बकाए का भुगतान किया
नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका नैनीताल ने कर्मचारियों की लंबित देनदारियों का भुगतान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के 25 और मुख्य कार्यालय के 19 कर्मचारियों को भुगतान किया गया। इनमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन एरियर, ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश (ईएल) का भुगतान शामिल है। बकाया भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने पूर्व में कई बार प्रदर्शन कर भुगतान की मांग की थी। पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था, तब पालिका पर तीन करोड़ 65 लाख रुपये की देनदारी थी, जिसका समय-समय पर भुगतान कर दिया गया है। इसके बाद भी 2 करोड़ 15 लाख 68 हजार 997 रुपये की देनदारी शेष थी, जिसके भुगतान के लिए पालिका की ओर से चेक जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी पालिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.