नैनीताल, अगस्त 13 -- Nainital News: नैनीताल। लंबे समय से नैनीताल में रहकर टैक्सी चला रहे बुलंदशहर निवासी 45 वर्षीय मनोज जैन की बुधवार रात पार्किंग स्थल से नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार मनोज जैन कई वर्षों से नैनीताल में रहकर टैक्सी संचालन करता था। और टैक्सी स्टैंड के कार्यालय में ही रहता था। बताया गया कि बुधवार रात उसने शराब पी हुई थी। देर रात वह कमरे से बाहर लघुशंका के लिए निकला। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 50 फीट ऊंचे पार्किंग स्थल से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोत...