Nainital News: पाइनक्रेस्ट स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
नैनीताल, सितम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। द पाइनक्रेस्ट स्कूल, नैनीताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वृंदावन की कृष्ण रासलीला ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी विभिन्न लीलाओं और जन्माष्टमी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जेपी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव बच्चों ने श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.