नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: भीमताल। ग्राम पंचायत पांडे गांव के तोक भांकर में 500 मीटर सीसी मार्ग निर्माण और सोलर लाइट लगाने की मांग को लेकर समाजसेवी नितेश बिष्ट ने बुधवार को सीडीओ को ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया कि क्षेत्र में करीब 400 परिवार रहते हैं और खराब सड़क के कारण ग्रामीणों व किसानों को आवागमन में परेशानी होती है। किसानों की उपज समय पर मंडी नहीं पहुंचने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रात में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने सीडीओ से मार्ग निर्माण और सोलर लाइट की स्वीकृति देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...