नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: भीमताल। पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरू ने अल्चौना के तोक पांडेछोर पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से गधेरे में सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग कर रहे हैं, पर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुरक्षा दीवार पहले बन जाती तो घरों और कृषि भूमि को हुए नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही और क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता पर नाराजगी जताई। कहा, नुकसान के बाद ही शासन-प्रशासन मौके पर पहुंचकर संज्ञान नहीं ले रहा है। हरीश पनेरू ने प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा देने व गदेरे में मजबूत सुरक्षा दीवार का जल्द निर्माण कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...