Nainital News: पांच अगस्त को निकलेगा ताजियों का जुलूस
नैनीताल, जुलाई 17 -- Nainital News: नैनीताल। मुहर्रम कमेटी ने याद-ए-हुसैन यानी चेहल्लुम मनाने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बख्श ने बताया कि इस वर्ष चेहल्लुम 5 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस मौके पर कमेटी की जानिब से लंगर का आयोजन किया जाएगा और ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होकर देर रात सूखाताल स्थित कर्बला में संपन्न होगा। वहीं ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कमेटी के महासचिव सैयद समीर अली ने लोगों से जुलूस में ज्यादा से ज्यादा शिरकत करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि यह दिन इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करने का है। यह भी पढ़ें- चेहल्लुम का मातमी जुलूस 4 अगस्त को, मजलिसें 26 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.