Nainital News: पहाड़ी से गिरने के बाद जंगली घुरड़ की मौत, आवारा कुत्तों ने नोचा
नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: गरमपानी। खैरना बाजार के समीप गुरुवार को पहाड़ी से गिरने के बाद एक जंगली घुरड़ की मौत हो गई। सड़क के पास घुरड़ को पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मलकानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घुरड़ के पहाड़ी से गिरकर घायल होने की बात सामने आई है। घायल अवस्था में पड़े घुरड़ को बाद में आवारा कुत्तों ने नोच लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने घुरड़ को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मृत घुरड़ को पोस्टमार्टम के लिए रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.