Nainital News: पहाड़पानी में शिविर में 1000 श्रमिकों को मिला लाभ
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक के पहाड़पानी में शनिवार को श्रम विभाग की ओर से बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। जिसमें 15 गांवों के एक हजार पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य सामग्री सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
श्रमिकों को गांव के पास मिला योजनाओं का लाभ मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा, कि पहाड़पानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने व सामग्री प्राप्त करने के लिए हल्द्वानी तक जाना पड़ता था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शिविर गांव के नजदीक आयोजित किया गया, ताकि श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही योजनाओं का लाभ मिल सके। मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। श्रम विभाग और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.