Nainital News: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने नैनीताल में बढ़ाई ठंड
नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से सरोवर नगरी के मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बीते बुधवार को तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड भी बढ़ गई। गुरुवार को भी हवा चलने का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। आगामी 15 अक्तूबर तक इसके सक्रिय रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और बारिश की भी संभावना है। बीते 24 घंटों में नैनीताल में कुल 47मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी कमी आई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.