नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। सुयालबाड़ी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय भवन के ऊपर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक सूखा पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय तिवारी, फार्मासिस्ट दामोदर जोशी सहित अन्य कर्मचारी अस्पताल भवन के भीतर मौजूद थे। पेड़ गिरने से तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय तिवारी ने बताया कि दोपहर में अचानक सूखा पेड़ अस्पताल भवन की छत पर गिर गया, जिससे हादसा हो गया। घटना के समय सभी कर्मचारी भवन के भीतर मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके ...