Nainital News: पतलोट महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए मंत्री कैड़ा के प्रयासों से 4 करोड़ 37 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई थी। महाविद्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराने का कार्य भी किया गया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Nainital News: पतलोट डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया धरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.