Nainital News: पतलोट डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया धरना प्रदर्शन
नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। ओखलकांडा विकासखंड के राजकीय महाविद्यालय पतलोट में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष पवन पनेरू ने कहा कि 2016 में स्थापित इस महाविद्यालय में करीब 11 वर्ष बीतने के बावजूद कई शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विद्यार्थियों का कहना है कि महाविद्यालय में अब तक स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति भी नहीं हुई है। ज्ञापन के माध्यम से विज्ञान संकाय शुरू करने, बीए में भूगोल एवं संस्कृत विषयों को स्वीकृति देने, स्नातकोत्तर कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने और स्थायी प्राचार्य और पर्याप्त प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई। विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.