Nainital News: पटवाडांगर की सरकारी जमीन 90 साल की लीज पर देने का विरोध
नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पटवाडांगर की सरकारी भूमि को 90 वर्ष की दीर्घकालीन लीज पर देने की प्रस्तावित योजना के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री एवं जिला नैनीताल कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने सरकार से इस प्रस्ताव से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है। डॉ. उपाध्याय ने सवाल उठाया कि आखिर सरकारी जमीन को 90 वर्षों की लीज पर देने की जरूरत क्यों पड़ रही है और इससे स्थानीय जनता, युवाओं तथा छोटे व्यापारियों को क्या लाभ होगा। उन्होंने भूमि का कुल क्षेत्रफल, सरकारी व बाजार मूल्यांकन, प्रस्तावित लीज किराया, निवेशक का नाम, रोजगार की संभावनाओं और पर्यावरणीय प्रभाव के अध्ययन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही पूर्व में जारी प्रीमियम ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.