Nainital News: पंगोट-बुढलाकोट सड़क बने तो कैंची-नैनीताल को जाम से मिलेगी राहत
नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। कैंचीधाम और नैनीताल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या के बीच पंगोट -बुढलाकोट मार्ग के निर्माण की मांग तेज हो गई है। बीते दो और तीन अक्तूबर को कैंचीधाम और नैनीताल क्षेत्र में लगे भीषण जाम ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था की चुनौती सामने ला दी। घंटों जाम में वाहन फंसे रहने से यात्रियों, स्थानीय और व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में पंगोट-बुढलाकोट मार्ग को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग माना जा रहा है।ग्राम पंचायत बुढलाकोट के प्रधान दिनेश चंद्र बुधलाकोटी ने सीएम, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से छह किमी लंबे पंगोट-बुढलाकोट मार्ग का जल्द सर्वे कर निर्माण शुरू कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में ट्रैफिक जाम का देसी इलाज! दादा-दादी खोजेंगे भूले रास्ते, पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.