Nainital News: पंगोट-घुग्गुखान रोड पर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, तीन घायल
नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पंगोट-घुग्गुखान रोड पर शुक्रवार को पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन पर्यटक घायल हो गए, जबकि चालक को चोट नहीं आई। घायलों में शामिल सूर्य प्रताप सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा निवासी 30 वर्षीय शैलांश वर्मा अपने दोस्त 26 वर्षीय रोहित सिंह, 30 वर्षीय शशांक त्रिपाठी और 31 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह के साथ कार से घुग्गुखान जा रहे थे। होटल से करीब 100 मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार एक पेड़ में अटक गई, एक पर्यटक कार से नीचे खाई में जा गिरा। हादसा देख स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.