नैनीताल, जुलाई 31 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे एक फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारी पीछे की खिड़की से बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के दौरान कर्मचारी साहिल घायल हो गया, जिसे बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...