Nainital News: नौ दिन बाद भी अर्नव का सुराग नहीं, तलाश में जुटी टीमें
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। चायना पीक की पहाड़ी पर ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र अर्नव सिंह निवासी मुंगेर, बिहार का नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार रात नारायण नगर के लोगों ने कैमल्स बैक की पहाड़ी पर सफेद वस्तु चमकने का वीडियो पुलिस को भेजा था। लापता होते समय अर्नव ने सफेद स्वेटर पहना था, जिसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने ड्रोन की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।बीते छह नवंबर को चार दोस्तों के साथ चायना पीक गए अर्नव के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद से नयना पीक, कैमल्स बैक, नारायण नगर और गैरीखेत से पंगोट तक के जंगलों में तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आठ दिनों से जंगलों में बेटे को तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.