Nainital News: नो एंट्री में घुसी केमू बस चालक का चालान
नैनीताल, जुलाई 13 -- Nainital News: नैनीताल। शहर में लागू नो एंट्री व्यवस्था का उल्लंघन करने पर सोमवार सुबह पुलिस ने केमू बस चालक का चालान कर उसे लौटा दिया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सुबह केमू बस प्रतिबंधित डांठ क्षेत्र तक पहुंच गई। जांच में बस का नो एंट्री जोन में प्रवेश करना नियमों के विपरीत पाया गया। इस पर चालक तारा सिंह, निवासी खुर्पाताल का चालान कर बस को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.