नैनीताल, जुलाई 22 -- Nainital News: नैनीताल। शहर में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर पुलिस ने एक केमू बस का चालान कर उसे लौटा दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को एक केमू बस नो एंट्री के बावजूद डांठ क्षेत्र में प्रवेश कर गई। इस पर चालक देव सिंह, निवासी नथुवाखान का चालान कर बस को शहर में प्रवेश की अनुमति न देते हुए वापस भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...