Nainital News: नोटिस के निस्तारण को डोब-ल्वेशाल में उमड़ी भीड़
नैनीताल, अगस्त 4 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस और आपत्तियों के निस्तारण को मंगलवार डोब ल्वेशाल प्राथमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही लंबी कतार रही। कई लोग आवश्यक दस्तावेज लेकर घंटों लाइन में खड़े रहे।प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर लोगों की आपत्तियों और एसआईआर नोटिस से संबंधित मामलों का निस्तारण किया। लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई और आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से विद्यालय परिसर में दिनभर चहल पहल रही। पटवारी राकेश कठायत ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत प्राप्त आपत्तियों का लगातार निस्तारण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Roorki News: मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने में बीएलओ को मिलेगा शिक्षकों का सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.