नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनी झील के प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखने और मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए अवांछित प्रजातियों को बाहर निकालने और उपयोगी प्रजातियों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। ग्लोबल एक्वा ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से झील से बिग हेड, कॉमन कार्प और मंगुरा मछलियां निकाली जा रही हैं। वहीं, महसीर, सिल्वर कार्प समेत अन्य प्रजातियों के मछली बीज भी झील में डाले जा रहे हैं। ग्लोबल एक्वा ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी विभाग के आनंद सिंह कोरंगा ने बताया कि विभाग की ओर से नैनी झील के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नैनी झील में मंगुरा मछली की मौजूदगी भी पारिस्थितिक तंत्र के लिए चुनौती बन सकती है। झील से मंगुरा मछली निकाली जा रही है। अब तक झील...