Nainital News: नैनी झील में रात के अंधेरे में जलीय जीवों के शिकार का आरोप
नैनीताल, सितम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनी झील में रात में मछलियों समेत अन्य जलीय जीवों के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया है कि रात्रि के समय झील से बड़ी मात्रा में मछलियों और अन्य जलीय जीवों का शिकार किया जा रहा है। लगातार हो रही इस गतिविधि से झील के जलीय पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी झील में रात्रि के दौरान हो रहे शिकार जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि इसमें कौन शामिल हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.