Nainital News: नैनीपुल में बढ़ा बंदरों का आतंक, शिक्षक पर किया हमला
नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। नैनीपुल क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजार में लोगों को परेशान करने वाले बंदरों के झुंड अब स्कूल आने-जाने वाले शिक्षकों और बच्चों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। सोमवार को बंदर के हमले में राजकीय इंटर कॉलेज रेंगल के प्रवक्ता शिक्षक अनिल कुमार शर्मा घायल हो गए। इससे ग्रामीणों में रोष है। अनिल कुमार शर्मा सोमवार को स्कूल जा रहे थे। नैनीपुल के पास बंदर ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की पर ग्राम प्रधान सिरसा भुवन चंद्र मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी ले जाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजार के साथ ही स्कूलों और आबादी वाले क्षेत्रों में बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.