Nainital News: नैनीताल से भवाली तक जाम, 12 हजार पर्यटक पहुंचे
नैनीताल, अक्टूबर 2 -- Nainital News: नैनीताल, हिटी। गांधी जयंती और लंबे वीकेंड के चलते शुक्रवार को नैनीताल, भवाली और भीमताल समेत आसपास के क्षेत्रों में यातायात बेकाबू हो गया। नैनीताल में सुबह स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी के बीच भयंकर जाम की स्थिति बन गई। स्कूली शिक्षकों ने खुद यातायात व्यवस्था बनाने की कमान संभाली। वहीं, दोपहर बाद से शाम तक भवाली रोड, कालाढूंगी रोड में जाम बढ़ गया। हल्द्वानी रोड में हनुमानगढ़ी से लेकर रूसी बाईपास तक भयंकर जाम की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- कैंची धाम के लिए आज से बदली रहेगी यातायात व्यवस्थापर्यटकों की आमद में इजाफा लगातार छुट्टियों और लंबे वीकेंड के चलते शुक्रवार को नैनीताल में पर्यटकों की आमद में एकाएक इजाफा हो गया। सुबह से ही शहर में बाहर से पहुंचने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.