Nainital News: नैनीताल में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव को पोस्टर का विमोचन
नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल के ऐतिहासिक 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच दिवसीय महोत्सव 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने महोत्सव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंप दी हैं। बुधवार को महिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुरेश चंद्र चौधरी, डॉली भट्टाचार्य, मंजू रौतेला, कमला रावत, भावना, मंजू पांडे, हिमांशु तिवाड़ी, तुलसी बिष्ट और गीता शाह आदि रहे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.