Nainital News: नैनीताल में 3 अगस्त को जिक्र-ए-हुसैन की महफिल
नैनीताल, जुलाई 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मुहर्रम कमेटी की बैठक में शनिवार को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष नाज़िम बख्श ने बताया कि 3 अगस्त (सोमवार) को इमामबाड़ा रज़ा क्लब में नमाज़-ए-मगरिब के बाद ज़िक्र-ए-हुसैन की महफिल आयोजित की जाएगी।बताया कि महफिल में बरेली शरीफ से बद्रे तरीकत हज़रत अल्हाज सैय्यद असलम मियां वामीकी जिलानी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। वे हज़रत इमाम हुसैन की शहादत, उनके आदर्शों और जीवन पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक दुआ होगी, जिसके बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 4 अगस्त को दोपहर में ताज़ियों का जुलूस फ़तहे निशान, ढोल-ताशों और अखाड़ों के साथ निकाला जाएगा। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए देर रात कर्बला में संपन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.