Nainital News: नैनीताल में 24 घंटों में 37 एमएम बारिश
नैनीताल, अगस्त 6 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को सुबह से ही बारिश जारी रही और घना कोहरा छाया हुआ है। करीब साढ़े 10 बजे मौसम ने करवट बदली और बारिश रुकने के बाद कुछ देर हल्की धूप खिली नजर आई। लगातार खराब मौसम के चलते शहर के तापमान में भी कुछ गिरावट हुई है और वर्तमान में जिले के 3 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। शहर में बीते 24 घंटों में कुल 37 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान में 9 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से 111 सड़कें बंद; स्कूलों की छुट्टी, आज कहां-कहां अलर्ट यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में दिनभर बारिश, घना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.