Nainital News: नैनीताल में 24 को होगी अंतरविद्यालयी ऐपण प्रतियोगिता
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के तल्लीताल स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल परिसर में 24 अक्तूबर को ऐपण प्रतियोगिता होगी। साह-चौधरी समाज नैनीताल और वृंदावन पब्लिक स्कूल के इस आयोजन का उद्देश्य कुमाऊं की पारंपरिक लोककला ऐपण का संरक्षण है। यहां 13वीं चंद्र लाल साह मेमोरियल अंतरविद्यालयी और तीसरी राजेंद्र लाल साह ओपन ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संयोजक राखी साह और सह संयोजक भारती साह ने बताया कि वर्ष 2010 में शुरू इस पहल से विद्यार्थी ऐपण की बारीकियां सीखते हैं। मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह के अनुसार ओपन प्रतियोगिता में पहले 25 प्रतिभागियों को प्रवेश मिलेगा। इच्छुक लोग विद्यालय कार्यालय में 50 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.