Nainital News: नैनीताल में 20 अगस्त से शुरू होगा कुमाऊं कप फुटबॉल टूर्नामेंट
नैनीताल, जुलाई 22 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मनोरंजन क्लब की ओर से 20 अगस्त से द्वितीय उत्तराखंड कुमाऊं कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मल्लीताल डीएसए मैदान में किया जाएगा। आयोजक सचिव बिलाल अहमद ने बताया, टीमों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की है। बताया कि अब तक करीब 10 टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता में भाग लेने को प्रवेश शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किया है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी फुटबॉल क्लबों और टीमों से अपील की है कि वे 16 अगस्त से पहले अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर प्रतियोगिता में भाग लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.