Nainital News: नैनीताल में 15 को सजेगी सुरों की महफिल
नैनीताल, नवम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी नैनीताल के सीआरएसटी सभागार में 15 नवंबर को शास्त्रीय संगीत की सुरमयी शाम सजेगी। ताल साधना म्यूजिक अकादमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम 'समर्पण' का मुख्य उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत परंपरा को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना है। साथ ही अकादमी के बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को उभारने का भी प्रयास किया जा रहा है।अकादमी के अमन महाजन ने जानकारी दी कि कार्यक्रम रविवार शाम तीन बजे शुरू होगा। समारोह में किराना घराना के पंडित हरीश तिवारी के शागिर्द और हल्द्वानी के शुभ नाद संगीत विद्यालय के संचालक पंकज आर्य अपनी गायकी का हुनर दिखाएंगे। वहीं, नैनीताल मूल के डॉ. गोपाल कृष्ण साह दिल्ली यूनिवर्सिटी सितार वादन से समां बांधेंगे और दिल्ली के रोमन दास पखावज पर अपनी संगति दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.