Nainital News: नैनीताल में 12 से शुरू होगी लोकगीत और सुगम संगीत प्रतियोगिता
नैनीताल, सितम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। युगमंच और शारदा संघ की ओर से लोकगीत एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 12 और 13 सितंबर को शारदा संघ सभागार में किया जाएगा। इस बार युगमंच संस्था को 50 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया जा रहा है। युगमंच के उपाध्यक्ष नवीन बेगाना ने बताया कि 12 सितंबर शनिवार को शाम 4 बजे से लोकगीत प्रतियोगिता होगी। इसमें 15 वर्ष से कम और 15 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्ग होंगे। प्रतिभागी गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी किसी भी बोली में लोकगीत प्रस्तुत कर सकते हैं। 13 सितंबर रविवार को शाम 4 बजे से सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी। यह भी दो वर्गों में होगी। इसमें प्रतिभागी भजन या गजल की प्रस्तुति दे सकेंगे।दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति के बोल आवेदन पत्र पर पहले से लिखकर देने होंगे। प्रस्तुति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.