Nainital News: नैनीताल में स्थापना दिवस पर लगेगा हिमालयन फूड फेस्टिवल
नैनीताल, नवम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को पर्यटन विभाग की ओर से डीएसए मैदान में 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' आयोजित किया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि इसमें होटल एसोसिएशन के सहयोग से 9 स्टॉल लगाए जाएंगे। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी खानपान को पर्यटन से जोड़ना है। इसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मंडुए की रोटी, झंगोरे की खीर, भट्ट की चुड़कानी, काफली, आलू के गुटके और बाल मिठाई जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इससे स्थानीय संस्कृति और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- Almora News: स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.