नैनीताल, जुलाई 22 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल और कोहरा छाया रहा। साथ ही बादलों के बीच धूप भी खिली रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में कुछ देर बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम खराब रहने और बारिश की संभावना है। शहर में बीते 24 घंटों में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले के तीन ग्रामीण मार्ग बाधित रहे। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...