Nainital News: नैनीताल में वीकेंड पर पहुंचे 12 हजार से अधिक पर्यटक
नैनीताल, अगस्त 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर नैनीताल में एक बार फिर सैलानियों की भीड़ देखने को मिली। बीते शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो रविवार को चरम पर पहुंच गया।पर्यटक वाहनों की आने से नगर के प्रवेश मार्गों और मालरोड क्षेत्र में जाम की स्थिति रही। यहां पहुंचे पर्यटकों ने स्नो व्यू, चाइना पीक, तिब्बती मार्केट समेत अन्य पर्यटक स्थलों की सैर की। साथ ही नैनीझील में नौकायन का लुत्फ भी उठाया। पिछले कई दिनों से सुस्त पड़े पर्यटन कारोबार में भी रौनक लौट आई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया, कि 15 अगस्त के अवकाश के चलते शुक्रवार से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था l रविवार को करीब 12 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे l नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.