नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: नैनीताल। वीकेंड के चलते शनिवार को नैनीताल में पर्यटकों की रौनक देखने को मिली। झील के किनारे, मालरोड और नैना देवी मंदिर के आसपास सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी रही, शहर में तीन हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे lहोटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब तीन हजार से अधिक पर्यटक शहर में पहुंचे हैं। होटलों में भी 40 फीसदी से अधिक बुकिंग देखी गई। पहाड़ों के नजारों का आनंद लेने दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद व आसपास के जिलों से परिवारों के साथ लोग यहां पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...