Nainital News: नैनीताल में वन विभाग के डिवीजन कार्यालय में लगी आग
नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल चिड़ियाघर स्थित वन विभाग के डिविजन कार्यालय में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से धुआं उठता देख सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार्यालय में रखी भूमि हस्तांतरण से संबंधित कई फाइलें, अन्य दस्तावेज और कम्प्यूटर जलकर राख हो चुके थे। सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मचारी कार्यालय के आसपास सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसने कार्यालय के एक हिस्से से धुआं उठता देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वहां आग लगी हुई थी। उसने तत्काल विभागीय कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.