Nainital News: नैनीताल में लगातार बारिश से नौ ग्रामीण मार्ग बाधित
नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में सोमवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। लगातार हुई बारिश के चलते बीते 24 घंटों में शहर में 37 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण जिले के नौ ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित रहे। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।नैनीताल खंड के मोना-लवेशाल-कालापातल और मंगोली-थापला मोटर मार्ग भी बारिश के चलते बाधित रहे। विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मार्गों को यातायात के लिए सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम 22 डिग्री, न्यूनतम तापमान 14 और सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.