नैनीताल, अक्टूबर 15 -- Nainital News: नैनीताल। जनहित संस्था नैनीताल ने माल रोड पर संचालित ई-रिक्शा को रात के समय भी चलाने की मांग की है। इस संबंध में संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, संरक्षक जगमोहन बिष्ट, दिव्या साह के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने गुरुवार को पालिका के प्रभारी ईओ दीपेंद्र बमोला से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि जरूरतों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा का संचालन रात 10 से 10.30 बजे तक जारी रखने की मांग की। इस पर प्रभारी ईओ बमोला ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां संस्था महासचिव महेश चंद्र आर्य, ममता साह, भुवन कुमार रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में ई-रिक्शा का संचालन देर रात तक करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...