Nainital News: नैनीताल में बारिश से 10 ग्रामीण मार्ग बाधित
नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार सुबह से हो रही बारिश से जिले के 10 ग्रामीण मार्ग बाधित रहे। इनमें ढोलीगांव-धेना, छिड़ाखान-अड़ौदा, स्यूड़ा-हरीशताल, भीड़ापानी-महतोली, पतलोट-पश्यागांव, देवीपुरा-सौड़, कुलौरी-पोखरी, डोलकोट-पांगकटारा, ईलाइजर-चमोली और पोखरी-देवलीधार मोटर मार्ग शामिल हैं। मार्ग खोलने को संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.